द इंडियन व्यू

अगले 6 महीनों के लिए बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने दुनिया भर के लोगों के मन में कई बड़े सवाल कर दिए है. हाल ही में बाबा वेंगा ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है. जिससे की लोगों के मन में एक डर पैदा हो गया है. बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में उनकी…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
2 min read
अगले 6 महीनों के लिए बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने दुनिया भर के लोगों के मन में कई बड़े सवाल कर दिए है. हाल ही में बाबा वेंगा ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है. जिससे की लोगों के मन में एक डर पैदा हो गया है. बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी.  इसके बावजूद, उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने की अद्वितीय शक्ति मिली है.  बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कुछ जैसे सोवियत संघ का विघटन, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला और प्राकृतिक आपदाएं, जो सच साबित हुई हैं. वहीं अब उन्होंने आने वाले 6 महीनों के लिए भविष्यवाणी की है. 

जापान और एशिया में आपदा

बाबा वेंगा ने 2025 में एशिया में जापान और म्यांमार को लेकर एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है. उन्होंने भूकंप या सुनामी की भविष्यवाणी की है, जो सैकड़ों मौतों और तटीय शहरों के विनाश का कारण बन सकती है. 

वैश्विक आर्थिक पतन

बाबा वेंगा ने 2025 में दुनिया भर में आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की है. जिसमें कई बड़े बाजारों का पतन होगा. जिसका असर बैंकिंग संस्थाओं पर पड़ेगा. जिसमें ग्लोबल लेवल पर बेरोजगारी देखने को मिलेगी. आने वाले 6 महीनों में आर्थिक अस्थिरता फैलेगी. साथ ही सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिलेगा. यह भविष्यवाणी वर्तमान वैश्विक कर्ज संकट और बाजारों में छाई अनिश्चितता को देखते हुए चिंता का विषय बन गई है.

इंसानों का दूसरे ग्रह के लोगों से संपर्क

बाबा वेंगा के मताबिक, 2025 में मानवता को पृथ्वी से परे जीवन के सबूत मिल सकते हैं. संभावनाएं हैं कि अंतरिक्ष यात्राओं में अभूतपूर्व खोजें होंगी. एलियन से संपर्क संभव हो सकता है. यह संपर्क मानव सभ्यता को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक स्तर पर बदल सकता है. NASA और SpaceX जैसे संगठनों के गहन अनुसंधान ने इस भविष्यवाणी को नई संभावनाओं से जोड़ दिया है.

नई बीमारियां और चिकित्सा में चमत्कार

बाबा वेंगा ने एक ओर जहां तेजी से फैलने वाली नई बीमारियों की चेतावनी दी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने गंभीर और उम्र जनित रोगों के इलाज में चमत्कारी प्रगति की बात भी कही. नई महामारियां उभर सकती हैं, जो पर्यावरणीय गिरावट, उत्परिवर्तन या जैविक दुर्घटनाओं का परिणाम हो सकती हैं. साथ ही कैंसर, अल्जाइमर जैसी बीमारियों के इलाज में उन्नति हो सकती है.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…