Trending

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 : इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

खेल मंत्रालय ने गुरुवार (2 जनवरी) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।

@TheKhelIndia

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपियन प्रवीण कुमार भी 17 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

बता दें कि, ओलंपियन मनु भाकर का नाम शुरू में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित लोगों की सूची से गायब था। खेल रत्न पुरस्कारों के लिए मनु के नामांकन को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा था कि उन्हें नामांकन से वंचित रखा गया था। हालांकि, बाद में स्टार भारतीय निशानेबाज ने कहा कि नामांकन दाखिल करते समय उनकी ओर से कुछ चूक हुई थी और इसे ठीक किया जा रहा है’।

भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतकर एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी। वहीं, हरमनप्रीत सिंह ने 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की।

गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने में भी अहम भूमिका निभाई।

खेल रत्न (सम्मानित 4 खिलाड़ी)

गुकेश डी : शतरंज

हरमनप्रीत सिंह : हॉकी

प्रवीण कुमार : पैरा-एथलेटिक्स

मनु भाकर : शूटिंग

खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची भी जारी की, जिसमें 17 पैरा-एथलीटों के साथ 32 एथलीट भी हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार पिछले 4 वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

साभार : गूगल

Related Articles

Back to top button