भाजपा की दमनकारी नीति के खिलाफ जनमत की लहर : अखिलेश यादव

भाजपा की दमनकारी नीति के खिलाफ जनमत की लहर : अखिलेश यादव

लखनऊ। पश्चिमी यूपी में हुए किसान आंदोलन व शिक्षकों के आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यह भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जनमत की लहर है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम में किसानों ने और पूरब में शिक्षकों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया कि कल पश्चिमी उप्र में एक तरफ़ किसानों की और दूसरी तरफ़ पूर्वी उप्र में शिक्षकों और आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी, दंभी सत्ता अब कभी वापस नहीं आएगी। ये भाजपा के कहर के ख़िलाफ़ जनमत की लहर है। अंत में उन्होंने लिखा भाजपा खत्म।

Related Articles

Back to top button