भाजपा का सवाल, अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार बनेगी तो मस्जिद से मुक्त कराएंगे कृष्ण जन्मभूमि

भाजपा का सवाल, अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार बनेगी तो मस्जिद से मुक्त कराएंगे कृष्ण जन्मभूमिभाजपा का सवाल, अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार बनेगी तो मस्जिद से मुक्त कराएंगे कृष्ण जन्मभूमि

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश यादव को दुविधा की स्थिति में डाल दिया है। भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने सवाल किया है कि अगर दुर्भाग्य से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो क्या वह कृष्ण जन्मभूमि को अवैध रूप से बने मस्जिद से मुक्त कराएंगे?

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सियासी दलों के बीच नूरा कुश्ती शुरू हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने रविवार को ट्वीट करके सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जी कहते हैं वह सच्चे हिंदू हैं।

परशुराम जी की मूर्तियां लगवाएंगे और ब्रह्मा जी का मंदिर बनाएंगे। आगे लिखते हैं कि सपा मुखिया खुद को भगवान कृष्ण का वंशज कहते हैं। वह कहते हैं कि भगवान कृष्ण उनके भगवान हैं। अखिलेश जी क्या आप में हिम्मत है कि आप सिर्फ इतनी सी बात बोल दें कि यदि उत्तर प्रदेश में दुर्भाग्य से आप की सरकार आ गयी तो कृष्ण जन्मभूमि को मस्जिद से मुक्त कराएंगे?

अभिजात मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल खुद को हिंदू साबित करने में लगे हुए हैं। अक्सर उनका (अखिलेश) यह बयान आता है कि वह संघ और भाजपा से ज्यादा बड़े हिंदू हैं। दूसरा बयान आता है कि उनकी सरकार आएगी तो पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भगवान परशुराम की मूर्तियां लगाएंगे। फिर वह कहते हैं कि अगर उनकी सरकार आती है तो ब्रह्मा जी का मंदिर बनाएंगे। वह खुद को भगवान कृष्ण और राम का अनन्य भक्त भी कहते हैं।

इसीलिए अखिलेश यादव से मेरा सवाल है कि अगर उनकी सरकार आती है तो क्या मथुरा में भगवान कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को अवैध रूप से बने मस्जिद से मुक्त करवाएंगे? जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, क्या उस तरह का भगवान कृष्ण का मंदिर बनाएंगे? अखिलेश यादव को हमारे सवाल का जवाब जरूर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button