Trending

वनडे वर्ल्ड कप के पांच मैच लखनऊ में होंगे आयोजित

लखनऊ : भारत इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है। लखनऊ में पहली बार विश्व कप के मैचों की मेजबानी हो रही है। लखनऊ में भारत के एक मैच के अलावा कुल 5 विश्व कप मैच होंगे।

फोटो साभार : गूगल

आईसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड का मैच लखनऊ के अटल इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होगा, 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा, 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की टक्कर क्वालीफायर-2 से होगी, 21 अक्टूबर को क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 का मैच होगा, तीन नवंबर को अफगानिस्तान और क्वालीफायर-1 का मैच होगा।

वनडे वर्ल्ड कप (लखनऊ में आयोजित होने वाले मैच)

13 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2
21 अक्टूबर : क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2
29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड
3 नवंबर : अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली

15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर – भारत बनाम क्वालिफायर 2, मुंबई

5 नवंबर – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता

11 नवंबर भारत बनाम क्वालिफायर 1 , बेंगलुरु

Related Articles

Back to top button