Trending

अलीगढ़ : तकनीकी खराबी आने पर विमान को खेत में उतारा, पायलट और प्रशिक्षु छात्र सुरक्षित

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को क खेत में उतार दिया। पायलट और प्रशिक्षु छात्र दाेनाें सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 

एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पायलट ने प्रशिक्षु छात्र के साथ उड़ान भरी थी। विमान तकरीबन एक घंटे तक आसमान में उड़ा फिर अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के चंगेरी गांव के पास खेत में उतार दिक्षा। उसमें पायलट और प्रशिक्षु छात्र दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

एडीएम सिटी ने बताया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट (वीटी-पीएफबी) ने धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। आसमान में पहुंचते ही विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तुरंत उसकी लैंडिंग अलीगढ़ के एक खेत में कराई गई। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button