रूस में ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटने से कोरोना के नौ मरीजों की मौत

रूस में ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटने से कोरोना के नौ मरीजों की मौत

मास्को। रूस के दक्षिणी शहर व्लादिकावकाज़ के एक अस्पताल में भूमिगत ऑक्सीजन पाइप लाइन फटने से कोरोना के 09 मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन पाइप फटने से आईसीयू के मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति ठप होने के कारण यह हादसा हुआ। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसियों ने दी है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना के नौ मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में गहन देखभाल वाले कुल 71 मरीजों की ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से चिकित्सकों और परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने शहर के सभी अस्पतालों को रक्षा मंत्रालय द्वारा मोजदोक शहर से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सहमति व्यक्त की है, जो व्लादिकाव्काज़ से लगभग 80 किमी उत्तर में है। उत्तरी ओसेशिया के व्लादिकाव्काज़ स्थित भूमिगत ऑक्सीजन पाइप फटने के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोक दिया गया है।

नॉर्थ ओसेशिया के कार्यवाहक प्रमुख सर्गेई मेन्यालो ने कहा है कि चिकित्सा कर्मचारियों ने वेंटिलेटर के मरीजों को ऑक्सीजन टैंक से जोड़ना शुरू कर दिया है। बाहर से ऑक्सीजन टैंक आने शुरू हो गए हैं।फिलहाल रूस की केंद्रीय स्वास्थ्य एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button