हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस एक हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने खुद को गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह शनिवार (08 अप्रैल) करीब 6:25 बजे थाना सिविल लाइन में पीसीआर को फोन आया कि थाना सिविल लाइंस में एक पीसीआर वैन के इंचार्ज हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने अपने सरकारी रिवाल्वर (सर्विस बंदूक) से खुद को गोली मार ली है।

सूचना मिलते ही इमरान मोहम्मद को बारा हिंदू राव अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना चंदगी राम अखाड़ा के बेला रोड पर सुबह करीब छह बजे हुई। पीसीआर चालक (उनके सहयोगी) सीटी अतुल भाटी शौच के लिए गए तो हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने खुद को गोली मार ली। इस मामले जिला क्राइम टीम को घटना का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button