Trending
नागल- बाडोसा की चमक से ईगल्स ने काइट्स को हराया, फाइनल की ओर मजबूत कदम
सुमित नागल और पाउला बाडोसा के बेहतरीन प्रदर्शन से ईगल्स ने यहां काइट्स को हराकर विश्व टेनिस लीग में फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।
बेहद कड़े मैच में नागल ने दक्षिणेश्वर सुरेश को 40 मिनट में 7-6 से हराकर ईगल्स को विजयी शुरुआत दिलाई। बाडोसा ने महिला एकल के एकतरफा मैच में मार्टा कोस्त्युक को 6-1 से हराया। बाडोसा ने इसके बाद गेल मोनफिल्स के साथ मिलकर दक्षिणेश्वर और कोस्त्युक की जोड़ी को 6-3 से हराया।
पुरुष युगल में भी मोनफिल्स और नागल ने निक किर्गियोस और दक्षिणेश्वर को 6-3 से हराकर ईगल्स की 25-13 से जीत पक्की की। ईगल्स ने कुल स्कोर के आधार पर 43-34 से जीत हासिल की क्योंकि पिछले मैच के अंकों को भी जोड़ा गया।



