Trending

बरसापारा टेस्ट : साउथ अफ्रीका का विशाल स्कोर, भारत पर दबाव

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने अपनी बल्लेबाजी ताकत का प्रदर्शन करते हुए भारत पर दबाव बनाए रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इसके जवाब में भारत दूसरे दिन की समाप्ति तक 9 रन बिना विकेट गिरे जोड़ सकी है, जिससे वह अभी भी 480 रन पीछे है।

साउथ अफ्रीका से एडेन मार्करम ने 38 और रयान रिकेल्टन ने 35 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान टेंबा बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को स्थिरता दी। बावुमा 41 और स्टब्स 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मध्यक्रम में टीम को चुनौती मिली, लेकिन सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन (45) के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन और बाद में मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया। मुथुसामी ने 109 रन बनाए, जबकि जानसेन ने 93 रन की धुआंधार पारी खेली।

@BCCI

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत स्थिर रही।

6.1 ओवर में टीम ने 9 रन जोड़े, केएल राहुल 2 और यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कोशिश अब गुवाहाटी टेस्ट जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर केंद्रित है, जबकि साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट 30 रन से जीतकर मजबूत स्थिति में है।

Related Articles

Back to top button