Trending

संजू सैमसन बने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, पहली बार पहनी पीली जर्सी

संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के पर्याय बन चुके थे। अब 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ब्लॉकबस्टर ट्रेड डील के जरिए वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पेज से सैमसन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आईपीएल का ये स्टार पहली बार पीली जर्सी में दिख रहे हैं। उनकी जर्सी का नंबर 11 है। वीडियो में वह पहली बार पीली जर्सी पहनने के बाद की फीलिंग के बारे में बात कर रहे हैं और खुद को खुशकिस्मत बता रहे हैं।

कह रहे कि उन्हें विजेता जैसी फीलिंग आ रही। संजू सैमसन कहते हैं, ‘मैं इस दिन का इंतजार कर रहा हूं और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं पीली जर्सी पहनने जा रहा हूं। मैं हमेशा डार्क कलर्स में दिखता रहा हूं जैसे ब्लैक, ब्लू, ब्राउन लेकिन पीला…निश्चित तौर पर इस जर्सी को पहनना शानदार अनुभव है।’

@SanjuSamsonFP

सैमसन आगे कहते हैं, ‘मैंने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं था। कभी सोचा ही नहीं था कि सीएसके की जर्सी पहनने के बाद क्या फील करूंगा…बहुत सकारात्मक महसूस हो रहा है और मैं बहुत खुश हूं।

मैं अलग महसूस कर रहा हूं, उस जर्सी को पहनने के बाद एक अलग ऊर्जा जैसी फीलिंग आ रही। मैं चैंपियन जैसा फील कर रहा हूं। वाह!’ आईपीएल 2026 से पहले सबसे चर्चित ट्रेड डील चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई। सीएसके को राजस्थान से संजू सैमसन मिले।

बदले में राजस्थान को सीएसके से 2 ऑलराउंडर मिले- रविंद्र जडेजा और सैम करन। इस डील का औपचारिक ऐलान रविवार को हुआ जिसके मुताबिक जडेजा की आईपीएल फी 18 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये हुई है।

सैमसन की फी 18 करोड़ रुपये थी और सीएसके में आने के बाद भी उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। सैम करन की फी में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी 2.4 करोड़ रुपये फी में खेलेंगे।

https://www.instagram.com/chennaiipl/reel/DRMq5dfDNMX/

संजू सैमसन की बात करें तो वह आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल डेब्यू किया था।

2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े लेकिन उसके बाद फिर से राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए। चेन्नई सुपर किंग्स उनकी तीसरी आईपीएल टीम है।

संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम करीब 31 के औसत से 4704 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन है।

Related Articles

Back to top button