Trending

पुर्तगाल और नॉर्वे आसान जीत के साथ विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई

आसान जीत के साथ पुर्तगाल और नार्वे ने अगले साल खेले जाने वाले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप 2026 में रिकॉर्ड 48 टीमें भाग लेंगी।

पुर्तगाल ने अपने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अनुपस्थिति के बावजूद आर्मेनिया को 9-1 से हराकर इस दिग्गज फुटबॉलर को रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप में खेलने का मौका दिलाया। रोनाल्डो निलंबन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे। नॉर्वे ने चार बार के विश्व कप चैंपियन इटली को 4-1 से हराया।

यह नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हॉलैंड का पहला विश्व कप होगा। कुल 43 टीमें महाद्वीपीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों के जरिए विश्व कप में जगह बनाएंगी।

@selecaoportugal

अन्य दो टीमें मार्च में मैक्सिको में होने वाले छह टीमों वाले अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ़ से अपनी जगह पक्की करेंगी। तीनों मेज़बान देश स्वतः ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं।

@nff_landslag

Related Articles

Back to top button