भारतीय निशानेबाज़ी दल 25वें समर डेफलिंपिक गेम्स के लिए टोक्यो रवाना
नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज़ी दल आज टोक्यो, जापान के लिए रवाना हुआ, जहाँ 15 से 26 नवंबर 2025 तक होने वाले 25वें समरडेफलिंपिक गेम्स में वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15 सदस्यीयदल, जिसमें तीन कोच भी शामिल हैं, पुरुष और महिला वर्ग में पाँच व्यक्तिगत स्पर्धाओं, पुरुष वर्ग में एक स्पर्धा, और दो मिक्स्ड टीम शूटिंग स्पर्धाओं में भाग लेगा।
सभी आयोजन अजिनो मोटो नेशनल ट्रेनिंग सेंटर (ईस्ट) में होंगे। दल का नेतृत्व डेफलिंपिक के दो स्वर्ण पदक विजेता धनुष श्रीकांत कर रहे हैं, जो शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल जैसे अनुभवी डेफलिंपिक पदक विजेताओं के साथ भारत की चुनौती को आगे बढ़ाएंगे।
दल में वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप के पदक विजेता महितसन्धू, अनुयाप्रसाद, प्रांजलीधुमाल, नताशाजोशी, चेतनसापकाल, कुशाग्र सिंह राजावत और मोहम्मद वानिया भी शामिल हैं, जिनकी उपस्थिति इस बार भारत की लाइन-अप को सबसे अनुभवी दलों में से एक बनाती है।

दो नए खिलाड़ी, कोमलवाघमारे और रुदार, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जो डेफ स्पोर्ट शूटिंग में भारत की उभरती प्रतिभा को और आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दल के साथ कोच अनुजाजंग, प्रीति शर्मा और हरमीत पटेल भी मौजूद हैं। भारत ने 2021 ब्राज़ील डेफलिंपिक्स में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में तीन स्वर्ण सहित कुल पाँच पदक जीते थे।

इवेंट-वाइज दल
एयर राइफल पुरुष: धनुष श्रीकांत, मोहम्मद मुर्तज़ा वानिया
एयर राइफल महिला: महित सन्धू, कोमल मिलिंदवा घमारे
एयर राइफल मिक्स्ड टीम: टीम 1: महित सन्धू और धनुष श्रीकांत; टीम 2: कोमल मिलिंदवा घमारे और मोहम्मद मुर्तज़ा वानिया
50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष: शौर्य सैनी, कुशाग्र सिंह राजावत
50 मीटर राइफल प्रोन महिला: महित सन्धू, नताशा जोशी
50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन्स पुरुष: शौर्य सैनी, कुशाग्र सिंह राजावत
50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन्स महिला: महित सन्धू, नताशा जोशी
एयर पिस्टल पुरुष: अभिनव देशवाल, रुदार
एयर पिस्टल महिला: प्रांजली प्रशांत धुमाल, अनुया प्रसाद
एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम: टीम 1: प्रांजली प्रशांत धुमाल और अभिनव देशवाल; टीम 2: अनुया प्रसाद और रुदार
25 मीटर पिस्टल पुरुष: अभिनव देशवाल, चेतन हनमंत सापकाल
25 मीटर पिस्टल महिला: प्रांजली प्रशांत धुमाल, अनुया प्रसाद
रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: चेतन हनमंत सापकाल



