टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम पर भारत को गर्व है : प्रधानमंत्री मोदी

लवलीना की सफलता भारतीयों के लिए प्रेरणा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस, कौशल और जज्बे का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है- जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नए मोर्चे बनाते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। इस टीम पर गर्व है।”

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम का ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने का सपने भले ही टूट गया लेकिन टीम के प्रदर्शन ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button