Trending

एशियाई तीरंदाजी : भारत की तिहरी चमक, दो स्वर्ण, एक रजत पदक किए अपने नाम

भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।

महिला टीम वर्ग में ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने कोरिया को फाइनल में 236 . 234 से हराया। तीनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को हराया।

कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153 . 151 से हराकर स्वर्ण जीता। कंपाउंड पुरूष टीम फाइनल में भारत को कजाखस्तान ने 230 . 229 से हराया।

@india_archery

भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे जबकि कजाखस्तान टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button