इतिहास के पन्नों में: 06 अगस्त

इतिहास के पन्नों मेंः 07 अगस्त

देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबीः 6 अगस्त 1986 को आईवीएफ तकनीक से देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ, जिसका नाम हर्षा चावड़ा रखा गया। हर्षा का जन्म मुंबई के केईएम अस्पताल में डॉक्टर इंदिरा हिंदूजा ने कराया। डॉ. इंदिरा हिंदूजा ने देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को हकीकत में बदलने के बाद आईवीएफ तकनीक से अबतक 15 हजार से अधिक टेस्ट ट्यूब बच्चों को जन्म दिलाया है। खास बात यह है कि 2016 में हर्षा चावड़ा स्वयं मां बनीं और मुंबई के जसलोक अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उस समय भी हर्षा चावड़ा, डॉक्टर इंदिरा हिंदूजा की ही देखरेख में थीं।

अन्य अहम घटनाएंः

1825ः बोलविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862ः मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।

1906ः प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास ने सहयोगी कांग्रेस नेताओं के साथ वंदेमातरम नामक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1925ः सुरेंद्रनाथ बनर्जी का निधन।

1945ः अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया। इस बम का नाम लिटिल ब्वॉय था।

1960ः क्यूबा ने देश की सभी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।

1962ः जमैका को स्वतंत्रता मिली।

1964ः अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।

2007ः हंगरी के वैज्ञानिकों ने करीब 80 साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

Related Articles

Back to top button