31वीं सीनियर दक्षिण क्षेत्रीय खो-खो चैंपियनशिप में केरल और कर्नाटक का दबदबा
दावणगेरे (कर्नाटक) : केरल और कर्नाटक ने 31वीं सीनियर दक्षिण क्षेत्रीय पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप 2025 में विजेता बनकर अपना वर्चस्व कायम किया।
यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक दावण गेरे जिला स्टेडियम में आयोजित हुई। इसका आयोजन कर्नाटक राज्य खो-खो संघ एवं दावणगेरे जिला खो-खो संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था, जो कि भारतीय खो-खो महासंघ ( केकेएफआई) और दक्षिण क्षेत्रीय खो-खो समिति के तत्वावधान में संपन्न हुई।
इसमें आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल सहित छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में कुल 23 रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्होंने दक्षिण भारत में खेल के बढ़ते स्तर और प्रतिभा की गहराई को दर्शाया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में केरल ने कर्नाटक को 30–27 से हराकर खिताब अपने नाम किया, वहीं महिला वर्ग में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल को 40–6 के बड़े अंतर से पराजित किया।
सभी मुकाबले मैट्स पर खेले गए, जो केकेएफआई के उस उद्देश्य के अनुरूप है जिसके तहत पारंपरिक खेल को आधुनिक ढांचे और खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 24 अक्टूबर को दावण गेरे की सांसद प्रभा मल्लिकार्जुन ने भव्य समारोह में किया। पुरुष वर्ग में केरल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, कर्नाटक उपविजेता रहा, जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु क्रमशः तीसरे से पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में कर्नाटक ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, केरल उपविजेता रहा और तमिलनाडु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की टीमें क्रमशः चौथे से छठे स्थान पर रहीं। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सबका ध्यान आकर्षित किया।
पुरुष वर्ग में तेलंगाना के जी. दिनेश को ‘सर्वश्रेष्ठडिफेंडर’, आंध्र प्रदेश केमारे शेट्टी को ‘सर्वश्रेष्ठ अटैकर’, और कर्नाटक के आदित्य पाटिल को ‘सर्वश्रेष्ठऑलराउंडर’ घोषित किया गया। तमिलनाडु के जे. एलेंस को ‘उदीयमान खिलाड़ी’ का सम्मान मिला, जबकि केरल के बिचू को प्रतिष्ठित ‘वीरामडकनीनायकपुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की कुमारी को ‘सर्वश्रेष्ठडिफेंडर’, तमिलनाडु की जयश्री को ‘सर्वश्रेष्ठअटैकर’, और केरल की कव्या कृष्णा को ‘सर्वश्रेष्ठऑलराउंडर’ घोषित किया गया। कर्नाटक की मान्या को ‘उदीयमानखिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला, जबकि कर्नाटक की ही चंद्राबी. को ‘ओनाकेओबव्वापुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि दिनेशके. शेट्टी, अध्यक्ष – दावणगेरे जिला खो-खो संघ (डीडीकेकेए) एवं अध्यक्ष – डीएचयूडीए, उपस्थित रहे।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना का परिचायक है बल्कि दक्षिण भारत में खो-खो के बढ़ते प्रभाव और एकता की भावना का उत्सव भी है।

31वीं वरिष्ठ दक्षिण क्षेत्रीय खो-खो चैंपियनशिप 2025 ने शानदार समापन के साथ खेल उत्कृष्टता और क्षेत्रीय सौहार्द का उत्सव मनाया। इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि भारतीय खो-खो महासंघ के मार्गदर्शन में पारंपरिक खेल खो-खो निरंतर आधुनिकता और वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है।
टीमस्थान (पुरुषवर्ग)
केरल
कर्नाटक
आंध्रप्रदेश
तेलंगाना
तमिलनाडु
टीमस्थान (महिलावर्ग)
कर्नाटक
केरल
तमिलनाडु
तेलंगाना
आंध्रप्रदेश
पुडुचेरी
व्यक्तिगतपुरस्कार (पुरुषवर्ग)
सर्वश्रेष्ठडिफेंडर – जी. दिनेश (तेलंगाना)
सर्वश्रेष्ठअटैकर – मारेशेट्टी (आंध्रप्रदेश)
सर्वश्रेष्ठऑलराउंडर – आदित्यपाटिल (कर्नाटक)
उदीयमानखिलाड़ी – जे. एलेंस (तमिलनाडु)
वीरामडकनीनायकपुरस्कार – बिचू (केरल)
व्यक्तिगतपुरस्कार (महिलावर्ग)
सर्वश्रेष्ठडिफेंडर – कुमारी (आंध्रप्रदेश)
सर्वश्रेष्ठअटैकर – जयश्री (तमिलनाडु)
सर्वश्रेष्ठऑलराउंडर – कव्याकृष्णा (केरल)
उदीयमानखिलाड़ी – मान्या (कर्नाटक)
ओनाकेओबव्वापुरस्कार – चंद्राबी. (कर्नाटक)



