खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव

लखनऊ: महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। अपने सपनों के भारत में उन्होंने गांव के विकास को प्रमुखता देने की बात कही थी, जिससे देश की उन्नति निर्धारित होती।

देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश होने के नाते उत्तरप्रदेश में गांवों की संख्या भी सर्वाधिक है। देश के 6.5 लाख गांवों में से करीब एक लाख तो उत्तर प्रदेश में ही हैं। ऐसे में अगर गाँधीजी के सपनों के अनुसार गांवो को बेहतर बनाना है तो शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही करनी होगी।

गांधीजी के नाम से राजनीति करने वालों ने गांवों और किसानों के हित की बात तो खूब की पर किसी ने कुछ किया नहीं। किसानों एवं गांवों का हित नारों तक ही सीमित रहा। लिहाजा गांवों और किसानों की किस्मत करीब जस की तस रही। पहली बार 2014 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांवों और किसानों पर फोकस किया। योगी-2 में भी इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button