देश विदेश के इतिहास में 2 अक्टूबर का महत्व :

भारत और दुनिया के इतिहास में 2 अक्टूबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

1869 : राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म हुआ था।

1904 : जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था ।

1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1951 – आज ही के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।

1952 : आज ही के दिन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।

1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया था।

1968 : मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत हुई थी।

1985 : आज ही के दिन दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू हुआ था।

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति बदिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे।

2001 : आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी थी।

2006 : परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया था।

2014 : आज के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की थी।

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1869 : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म 1869 में हुआ।

1898 : बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 1898 में हुआ।

1904 : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ।

1924 : प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म 1924 में हुआ।

1933 : हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म 1933 में हुआ।

1942 : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 1942 में हुआ।

1974 : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म 1974 में हुआ।

1976 : प्रविण उदासि का जन्म 1976 में हुआ।

1979 : ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म 1979 में हुआ।

1984: मारियोन बार्तोली का जन्म 1984 में हुआ था।

2 अक्टूबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1906 : विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन 1906 में हुआ।

1964 : भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन 1964 में हुआ।

1975 : भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन 1975 में हुआ।

1982 : ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन 1982 में हुआ था।

Related Articles

Back to top button