देश विदेश के इतिहास में 29  सितंबर  का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 29 सितंबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1650 : आज ही के दिन इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत 1650 में हुई थी।

1789 : आज ही के दिन अमेरिका के युद्ध विभाग ने 1789 में स्थायी सेना स्थापित की थी।

1836 : 29 सितंबर को ही मद्रास चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।

1915 : टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश 1915 में भेजा गया।

1927 : अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत 1927 में हुई थी।

1942 : मतंगिनी हाजरा की 72 वर्ष की आयु में बंगाल के तुमलुक में अगस्त आंदोलन में कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1923 : बालफोर घोषणा (1917) के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल ऑफ द लीड ऑफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।

1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के रिश्तों मे खिंचाव बना रहा।

1959 : भारत की आरती साहा ने ‘इंग्लिश चैनल’ को तैरकर पार किया।  ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

1961 : ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म हुआ था। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : कलकत्ता में बिरला तारामंडल की शुरुआत हुईं थी।

1970 : यूनियन कार्बाइड ने बम्बई स्थित अपने केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स संयंत्र में पहला जलशोधन संस्थान स्थापित किया। इसमें साफ किए जाने वाले सीवेज के पानी को औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था।

1977 : भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द-गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।

2020: कुवैत के अमीर (शासक) शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह 2006 में कुवैत के अमीर बने थे।

29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1901 : दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म 1901 को हुआ था।

1928 : भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 1928 में हुआ।

1932 : अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932 में हुआ था।

1943 : ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म 1943 में हुआ।

1947 : भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 1947 में हुआ।

29 सितंबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1913 : डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन 1913 में हुआ था।

1942 : प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन 1942 में हुआ।

1944 : पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 1944 में हुआ।

1970 : मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 1970 में हुआ।

2004 : मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 2004 में हुआ।

2017 : भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 2017 में हुआ।

Related Articles

Back to top button