देश विदेश के इतिहास में 22 सितंबर  का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 22 सितंबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1539 : सिख संप्रदाय के पहले गुरु नानक देव जी का करतारपुर में निधन हुआ था। पाकिस्तान स्थित इस जगह को अब डेरा बाबा नानक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।

1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।

1599 : लंदन के फाउंडर हॉल में 21 व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें भारत के साथ कारोबार के लिए एक नयी कंपनी स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई थी।

1791: आज ही के दिन भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ था।

1903 : अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट मिला था।

1914 : आज ही के दिन मद्रास बंदरगाह पर जर्मनी के युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की थी।

1949 : सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ उस दौर में होने वाले कोल्ड वॉर के तहत अपनी नाभिकीय शक्ति को बढ़ाने का निर्णय करते हुए ऐसा किया था। अमेरिका ने 1945 में ही नाभिकीय बम का विकास कर लिया था।

1955 : आज ही के दिन ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ था।

1965 : आज ही के दिन भारत पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ था। पाकिस्तान ने कच्छ की खाड़ी स्थित सर क्रीक पर दावा करते हुए इस युद्ध को अंजाम दिया था।

1966 : अमेरिकी यान सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 : विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी पेले के नेतृत्व में अमेरिका की कोसमोस फुटबॉल टीम दो प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए कलकत्ता पहुंची थी।

1979 : जमात-ए-इस्लाम संगठन के संस्थापक सदस्य मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन हुआ था।

1980 : ईरान और इराक के बीच चल रहा सीमा संघर्ष युद्ध में बदला था।

1988 : कनाडा सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी थी।

1988:  आज ही के दिन बहुचर्चित नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ था।

1992 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हरजेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए युगोस्लाविया को निष्कासित किया था।

2011 : भारतीय योजना आयोग ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया था।

2011 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ था।

2018 : ईरान में वार्षिक सैन्य परेड पर आतंकवादियों का हमला हुआ था जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

2020: आज ही के दिन दिग्गज मराठी अदाकारा आशालता वाबगांवकर का निधन हुआ था।

22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1869 : भारत के समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 1869 में हुआ था।

1922 : चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म 1922 में हुआ था।

1950 : भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म 1950 में हुआ।

22 सितंबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1539 : आज ही के दिन सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में 1539 को निधन हुआ था। इन्होने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।

1791 : भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 1791 में हुआ था।

1979 : जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन 1979 में हुआ था।

1991 : हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन 1991 में हुआ।

2011 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन 2011 में हुआ।

Related Articles

Back to top button