Trending
एसएससीबी का दबदबा : जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में जीता खिताब
छठी जूनियर अंडर-17 लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दोनों वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप बनकर सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) ने दबदबा कायम रखा।
सेना ने लड़कों के वर्ग में टीम खिताब जीता, लड़कियों के वर्ग में उसने हरियाणा को हराकर खिताब जीता। हरियाणा दोनों वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा।
एसएससीबी ने रोहतक स्थित राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में एक सप्ताह तक चली इस टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों दोनों वर्ग में नौ पदक जीते। लड़कों ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जबकि लड़कियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र ने लड़कों जबकि मणिपुर ने लड़कियों के वर्ग में तीसरा स्थान मिला।



