Trending

38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल में फाइनल में पहुंची ये टीमें

38वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को लॉन बॉल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला सिंगल्स, महिलाफोर्स, अंडर-25 बालिका, पुरुषजोड़ी, पुरुषट्रिपल्स और अंडर-25 बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

महिला सिंगल्स के मुकाबले में झारखंड ने असम को कड़े संघर्ष में 21-19 से हराया, जबकि पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 21-15 से मात दी।

महिला फोर्स वर्ग में झारखंड ने असम को 20-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 17-14 से हराया।

अंडर-25 बालिका के मुकाबले में झारखंड ने उत्तराखंड को 21-3 के बड़े अंतर से हराया, जबकि असम ने हरियाणा को 21-10 से शिकस्त दी।

पुरुष जोड़ी में झारखंड ने दिल्ली को 16-12 से हराया और असम ने उत्तराखंड को 16-14 से मात दी। पुरुष ट्रिपल्स के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 17-11 से हराया, जबकि झारखंड ने असम को 19-15 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

अंडर-25 बालक वर्ग में असम ने पश्चिम बंगाल को 21-13 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने बिहार को 21-20 से कड़े मुकाबले में मात दी। अब फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।

फाइनल में भिड़ंत:
1. पुरुष जोड़ी: झारखंड बनाम असम
2. पुरुष ट्रिपल्स: दिल्ली बनाम झारखंड
3. महिला सिंगल्स: झारखंड बनाम पश्चिमबंगाल
4. महिला फोर्स: झारखंड बनाम पश्चिमबंगाल
5. अंडर-25 बालक: असम बनाम उत्तराखंड
6. अंडर-25 बालिका: झारखंड बनाम असम

Related Articles

Back to top button