देवरिया : एसओजी ने किया फर्टिलाइजर गोरखपुर में नौकरी देने के नाम पर गिरोह का भंडाफोड़

देवरिया । प्रभारी एसओजी को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज सोन्दा देवरिया के पास पेट्रोल पम्प के बगल में स्थित मकान से जहां से राहुल यादव पुत्र शुभनरायण यादव निवासी-बड़का गांव थाना-बरहज जनपद देवरिया, शुभनरायण यादव पुत्र सदानन्द यादव निवासी-बड़का गांव थाना बरहज जनपद देवरिया, कृष्णा यादव पुत्र रामनवल यादव निवासी-फुलवरिया थाना भलुअनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर किया । उक्त बातें अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस अधीक्षक देवरिया डाॅ. श्रीपति मिश्र पुलिस लाइन स्थित परीक्षा गृह में आज देर शाम पत्रकार वार्ता में बताया।
उन्होंने बताया कि मौके से हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड, फर्टिलाइजर कम्पनी गोरखपुर के 90 गेट पास, 01 लैपटॉप, 01 प्रिन्टर, नामिनेशन फार्म 20, 98 विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज, नौकरी के नाम पर भरा हुआ फार्म 96 अदद, 04 छोटे बड़े रजिस्टर बरामद किया ।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि फर्टिलाइजर कम्पनी गोरखपुर में नौकरी देने के नाम पर लोगों को अपने झांसे में लेते हुए उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र लेकर उनसे फार्म भरवा लिया जाता था तथा उनको विश्वास में लेने के लिए फर्जी गेट पास और आईडी कार्ड बनाकर दिया जाता था तथा बताया जाता था कि अलग-अलग तिथियों में उनकी भर्ती होगी एवं भर्ती के नाम पर उनसे रुपए लिया जाता है। पुलिस टीम द्वारा बरामद फर्जी दस्तावेज को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा रहा है।



