Trending

शे होप ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बने 12 टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज वनडे टीम के कप्तान शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबले में शतक जड़ इतिहास रचा। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला गया था। इस मैच में होप ने 69 गेंदों पर 13 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 109 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

यह उनके वनडे करियर का 19वां शतक था। इस शतक के दम पर वह ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

जी हां, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक जड़ने का। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 11 टीमों के खिलाफ वनडे शतक जड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ शे होप ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

साभार : गूगल

होप अब 12 देशों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड से पहले होप जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, नेपाल और इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी ठोक चुके हैं।

सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

12 – शे होप

11 – सचिन तेंदुलकर

11 – रिकी पोंटिंग

11 – क्रिस गेल

11 – हाशिम अमला

11 – मार्टिन गुप्टिल

10 – सौरव गांगुली

10 – हर्शल गिब्स

10 – एबी डिविलियर्स

10 – टी दिलशान

10 – इयोन मोर्गन

10 – रोहित शर्मा

शे होप इसी के साथ अब वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह और ब्रायन लारा दोनों के ही नाम वनडे में 19-19 शतक हैं।

लारा ने ये शतक 258 पारियों में जड़े थे, जबकि होप ने सिर्फ 142 पारी में 19 वनडे शतक ठोक दिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 291 पारियों में 25 शतक ठोके हैं।

Related Articles

Back to top button