Trending

पहला दिन भारत के नाम, बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ढेर

कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट का पहला दिन खत्म हो गया। पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 37 रन बना लिए थे। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद हैं। भारत का एकमात्र विकेट यशस्वी के रूप में गया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। एडन मार्करम और रेयान रिकल्टन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। इस जोड़ी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और 55 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एडन मार्कराम ने 31 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे।

वियान मुल्डर ने 24 और टोनी डे जॉर्जी ने 24 रन बनाए। रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बवुमा 3 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट झटके।

@BCCI

इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। भारत से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल आक्रामक दिखे, लेकिन अपना विकेट जल्दी खो बैठे।

राहुल और सुंदर ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की है। दोनों की जोड़ी रक्षात्मक ज्यादा दिखी है। भारत दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 122 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन ने लिया है। यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड मारा।

Related Articles

Back to top button