Trending

पाक ने त्रिकोणीय सीरीज से हटने का लिया फैसला, बिग बैश लीग को दी तवज्जो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में भाग लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।

अधिकारी ने बोला, ‘‘ हमने पहले ही बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमां जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी एमिरेट्स इंटरनेशनल लीग में खेल रहे हैं।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में हालांकि पाकिस्तान की कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खासकर बिग बैश में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button