Trending

टीम इंडिया शोक में: गौतम गंभीर, शिखर धवन और मिथुन मनाज ने जताया दुख

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने राजधानी को दहला कर रख दिया है। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए हैं और सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर सभी प्रमुख शहरों, जैसे मुंबई और कोलकाता, में सुरक्षा बढ़ा दी है।

साभार : गूगल

विशेषज्ञ इसे गंभीर आतंकी खतरे के रूप में देख रहे हैं और पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

वहीं हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष बने मिथुन मनाज ने लिखा, “लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन 1 के पास हुए विस्फोट की चिंताजनक खबर आ रही है। विचार और प्रार्थनाएं।”

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में हुई दुखद मौतों से बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आइए हम सब सुरक्षित और सतर्क रहें।” UAPA के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं।

दिल्ली धमाके में इस्तेमाल कार में को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आईं हैं। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने यह पता लगाया है कि विस्फोट से पहले यह कार कहां-कहां गई और किन रास्तों से होते हुए लाल किले के पास घटना स्थल तक पहुंची थी।

पता चला है कि करीब 4 बजे कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में गई थी और दो घंटे तक रही। अभी यह नहीं पता चला है कि कार को वहां रखने का क्या मकसद था। धमाके के वक्त कार में तीन लोगों के सवार होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button