Trending

इंदौर की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट पूजा गर्ग “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए चयनित

राष्ट्रपति अगले माह नई दिल्ली में करेंगी सम्मानितइंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। इंदौर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट पूजा गर्ग (अग्रवाल) का चयन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान “श्रेष्ठ दिव्यांगजन” श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूजा गर्ग की जीवन यात्रा साहस, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। वर्ष 2010 में एक गंभीर दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) में चोट लगने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। कठिन पुनर्वास और 13 सर्जरियों के बाद उन्होंने न केवल सामान्य जीवन की ओर वापसी की, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी। आज वे भारत की अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो खिलाड़ी हैं और एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) में दो कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने 14 हजार 400 फीट ऊँचे नाथुला पास (सिक्किम) पर मोटरबाइक से पहुँचकर भारतीय तिरंगा लहराया, जिसके लिए उनका नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स – लंदन” में दर्ज किया गया।जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार खेलों के साथ-साथ वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं। अपनी संस्था “पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन” के माध्यम से वे देशभर में गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा अभियानों का संचालन कर रही हैं, जिससे हजारों बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ है। पूजा गर्ग को जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सुगम मतदान सुनिश्चित करने हेतु गठित “डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन” की सदस्य के रूप में भी नामांकित किया गया है।

Related Articles

Back to top button