मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार

पटना/दरभंगा। देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में मुम्बई पुलिस ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र से आरोपित राकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी दरभंगा अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मनिगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से राकेश मिश्रा नाम के युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है जिससे उसने मुकेश अंबानी को धमकी दी थी। मुंबई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई है।

Related Articles

Back to top button