ऊर्जा मंत्री शर्मा ने जन शिकायतों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

लखनऊ ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा लगातार बैठक कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जन शिकायतों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल सहित सभी डिस्कॉम के शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछले दिनों प्राप्त हुई जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा किया।
बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर सम्बंधित उपभोक्ता को अवगत कराने के लिए तत्पर रहने के लिए भी निर्देशित किया है । राज्य सरकार बिजली उपभोक्तवों की शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा काशी में आज ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों को 20वीं किस्त की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण एवं विकास की अनेक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। “
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुधारने की मुहिम में जुटे ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने1912 का औचक निरीक्षण किया था।
इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि, “ प्रदेश में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले और उपभोक्ता की संतुष्टि बढ़े तथा उनकी शिकायतों का उचित व त्वरित निस्तारण हो इसलिए विभाग की प्रमुख हेल्पलाइन ‘1912’ के लखनऊ स्थित केंद्र का आज औचक निरीक्षण किया। डेढ़ महीने के अंदर आज यह दूसरा औचक निरीक्षण था।”



