Trending

बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, दो लोगों की मौत

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 2 बजे जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने की सूचना फैलने के बाद यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की व्यवस्था की।

घायलों में कुछ की हालत नाज़ुक होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया।

उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button