Trending

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ऑपरेशन सिन्दूर पर होगा सियासी संग्राम

बीएस राय: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की है।

रिजिजू ने यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा विशेष सत्र की मांग की पृष्ठभूमि में की है। विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत मानसून सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वो ये सवाल लगातार दाग रहे हैं कि पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के दौरान भारत को क्या नुकसान हुआ. कितने लड़ाकू विमान गिराए गए. इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग चल रही है.

रिजिजू ने कहा कि सरकार ने जस्टिस वर्मा के महाभियोग पर कई राजनीतिक दलों से संपर्क साधा है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह भ्रष्टाचार का मुद्दा है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है ।सरकार सबको साथ लेकर चलना चाहती है। यह प्रस्ताव सभी पार्टियों की ओर से आना चाहिए.अधिकांश राजनीतिक दलों ने कहा कि वे 5 मई तक अपना रुख बताएंगी।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का विश्लेषण बताता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छह लड़ाकू विमान मार गिराए गए। उसका एक परिवहन विमान सी-130 भी धराशायी हो गया। उसकी कई क्रूज मिसाइलें और खतरनाक ड्रोन भी ध्वस्त कर दिए गए।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान में बहावलपुर, मुरीदके समेत कई जगहों पर आतंकी अड्डों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से दुस्साहस दिखाया तो भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उसके 11 एयरबेस तबाह करने के साथ उसके एयर डिफेंस सिस्टम को भी खाक में मिला दिया था।

Related Articles

Back to top button